फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   831 examiners remained absent on the first day of UP board answer book evaluation

Amroha News: यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के पहले दिन ही 831 परीक्षक रहे नदारद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
831 examiners remained absent on the first day of UP board answer book evaluation
अमरोहा। शनिवार से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन जिले के चारों केंद्रों पर 19102 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। जबकि मूल्यांकन से पहले दिन ही 831 परीक्षक नदारद रहे। डीआईओएस ने नदारद परीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में 4 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट व जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। जिले में चार लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। चारों केंद्र पर मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। आदर्श कॉपी जांच कर उन्हें दिखाई गई। जिले में चारों मूल्यांकन केंद्रों पर पहले दिन ही 831 परीक्षक मूल्यांकन से नदारद रहे जबकि 34 प्रधान परीक्षक भी मूल्यांकन से नदारद रहे। नदारद रहने वाले परीक्षकों व प्रधान परीक्षकों से डीआईओएस ने स्पष्टीकरण तलब किया है। चेतावनी देेते हुए कहा कि रविवार को कार्य पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले में चारों मूल्यांकन केंद्रों पर पहले दिन 19102 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने चारों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर परीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि किसी भी हालत में मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल नहीं ले जाया जाएगा। आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया है। प्रतिदिन मूल्यांकन की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कहां कितनी परीक्षक रहे नदारद...
राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 358 परीक्षकों में से 172 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। जबकि 186 मूल्यांकन कार्य से नदारद रहे। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 468 परीक्षकों में से 247 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल हुए जबकि 216 अनुपस्थित रहे। आईएम इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 374 परीक्षकों में से 228 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में उपस्थित हुए। जबकि 146 मूल्यांकन कार्य से नदारद रहे। एकेके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 545 परीक्षकों में से 262 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल हुए। जबकि 283 परीक्षक मूल्यांकन से नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर जांची गई इतनी कॉपियां...
राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 686, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज पर 5823, आई एम इंटर कॉलेज पर 3265, एकेके इंटर कॉलेज पर 9326 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई।

पाबंदी के बाद भी मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल ले गए परीक्षक...
मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों को मोबाइल लाने पर पाबंदी है मगर इसके बावजूद भी परीक्षक बाज नहीं आए। मूल्यांकन के पहले दिन ही परीक्षक कापी जांच के दौरान मोबाइल पर वार्ता करते हुए व मोबाइल पर समय व्यतीत करते हुए दिखे। इनमें कार्रवाई को लेकर किसी भी तरह का खौफ नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed