{"_id":"6737cc34b995a0fa310930f4","slug":"831-daughters-will-get-married-under-the-chief-ministers-mass-marriage-scheme-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129262-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 831 बेटियों के हाथ होंगे पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 831 बेटियों के हाथ होंगे पीले
Sat, 16 Nov 2024 04:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस साल 1662 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल 831 बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्यक्रम के आयोजन की तारीख निर्धारित की जाएगी।
सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग की गरीब बेटियों की मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत शादी कराती है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। इस बार जिले को 1662 बेटियों के हाथ पीले कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है। पहले चरण में 831 बेटियों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए शुक्रवार तक 1280 आवेदन हो चुके हैं। जिनके सत्यापन की प्रक्रिया के बाद पात्र परिवारों के बेटियों की शादी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन की तारीख निर्धारित की जाएगी।
यह मिलता है लाभ
मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत कन्या को गृहस्थी बसाने के लिए 35 हजार रुपये बैंक खाते में दिया जाता है। 10 हजार रुपये की उपहार राशि भी मिलती है। इसके साथ ही छह हजार रुपये शादी के आयोजन पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
सीडीओ ने दिए सत्यापन के निर्देश
योजना में किसी भी अपात्र को लाभ न मिले इसके लिए सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा गंभीरता से आवेदकों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि कोई भी अपात्र योजना का लाभ न ले सके।
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 831 कन्याओं की शादी कराई जानी है। सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके पूरी होने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। - शिखा शर्मा, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी