फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ब्रजघाट पुल पर रेंगते नजर आए वाहन

ब्रजघाट पुल पर रेंगते नजर आए वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट पुल पर रेंगते नजर आए वाहन
गजरौला। माघ माह की मौनी अमावस्या और सुबह में घने कोहरे के चलते ब्रजघाट पर श्रद्धालुुओं की भारी भीड़ के चलते पुल पर वाहनों की लाइन लगी रही। यातायात रेंग-रेंगकर गुजरा। दोपहर तक भीड़ के कारण पुल पर जाम जैसे हालात बने रहे। श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह घना कोहरा व कड़कड़ाती ठंड थी। ठंड के बाद भी सुबह से ब्रजघाट पर मौनी अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में अपने निजी वाहन, प्राइवेट वाहन व सरकारी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण ब्रजघाट के पुल पर वाहनों की लाइन लगी। जाम जैसे हालात बन गए। रेंगते-रेंगते वाहन पुल से गुजरते। सुबह सात बजे से दोपहर तक यही हालात बने रहे। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे से सीधे दिल्ली ओर मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को ब्रजघाट पार करने में करीब आधा घंटे का समय लगा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने पर हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed