फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मेरठ प्रांत के लिए तीन साल का खाका खींचेगा संघ

मेरठ प्रांत के लिए तीन साल का खाका खींचेगा संघ

Sun, 30 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मेरठ प्रांत के लिए तीन साल का खाका खींचेगा संघ
गजरौला (अमरोहा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उत्तर प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आगामी तीन से पांच अक्तूबर तक गजरौला क्षेत्र में आरएसएस के मेरठ प्रांत के दस जिलों का अभ्यास वर्ग लगाया जा रहा है। इस वर्ग में मुख्य अतिथि के तौर पर सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर पहुंचेंगे। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघ और भाजपा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख रहे मुकुंद सीआर विशेष रूप से यहां स्वयंसेवकों को तैयार करेंगे। मेरठ प्रांत में होने वाले अगले तीन वर्ष के कार्यों का खाका भी यहीं से खींचा जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश में संघ ने सक्रियता बढ़ा दी है। 28 से 30 सितंबर तक मिर्जापुर जिले में पूर्वांचल के कई जिलों का अभ्यास वर्ग चल रहा है। इसी क्रम में तीन से पांच अक्तूबर तक गजरौला के इंद्रप्रस्थ कॉलेज में मेरठ प्रांत के दस जिलों का अभ्यास वर्ग चलेगा। संघ के सूत्रों ने बताया कि मेरठ प्रांत की कार्यकारिणी सहित करीब 250 से अधिक कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग में पहुंचने की संभावना है। इसमें आगामी तीन वर्ष के कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। सह सर कार्यवाह मुकुंद सीआर अभ्यास वर्ग में पहुंचेंगे। इसके अलावा तमाम अन्य बड़े ओहदेदार भी यहां रहेंगे।
विज्ञापन

हालांकि संघ के एक पदाधिकारी का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी से इसका कोई लेना देना नहीं है। लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए संघ उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश का डैमेज कंट्रोल रहेगा केंद्र में
गजरौला। पूर्व में हुए लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा को हार का सामना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करना पड़ा। कारण कोई भी रहे हों लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्ष हावी हुआ है। ऐसे में इस अभ्यास वर्ग में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से डैमेज कंट्रोल के लिए तैयार किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघ और भाजपा दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए भी मुकुंद सीआर को विशेष तौर पर यहां भेजा जा रहा है, जिससे की कई राष्ट्रीय विषयों पर वह कार्यकर्ताओं को मजबूत कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed