फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   750 oldman vaccinized

750 बुजुर्ग और फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा कोरोना बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
750 oldman vaccinized
अमरोहा। टीकाकरण के चले बुधवार को 750 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। कई दंपतियों ने भी एक साथ वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के चलते बुधवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, रहरा, गजरौला, नौगांवा सादात समेत जिले की 10 अस्पतालों में टीकाकरण कराया गया। इसमें 60 साल से अधिक और 45 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोगों को पहला टीका लगाया गया। जबकि फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण रोजाना की तरह सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। बूथों पर पहुंचे बुजुर्गों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद वैक्सीन लगवाई। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया की जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकृत 1530 लोगों को टीका लगाया जाना था। लेकिन कुल 750 ही टीका लगवाने पहुंच सके हैं। सरकारी अवकाश का दिन छोड़कर रोजाना टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed