फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   75% work at the railway station is incomplete, there is no place for passengers to sit

Amroha News: रेलवे स्टेशन पर 75 प्रतिशत काम अधूरा, यात्रियों के बैठने की भी जगह नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
75% work at the railway station is incomplete, there is no place for passengers to sit
अमरोहा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का काम बेहद धीमा चल रहा है। काम शुरू हुए 11 माह बीतने के बाद भी अभी तक सिर्फ 25 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। टिकट खिड़की और स्टाप हॉल तो बन गए हैं, लेकिन वेटिंग हॉल और अन्य निर्माण कार्य न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब फरवरी 2025 तक निर्माण कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित है।
केंद्र सरकार ने फरवरी 2023 में अमृत भारत स्टेशन योजना की घोषणा की थी। इसके तहत 5.33 करोड़ रुपये से स्टेशन का विस्तार और विकास होना प्रस्तावित है। स्टेशन को आधुनिक रूप से विकसित किया जाना है। स्टेशन पर नया टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय, इज्जत घर, कंट्रोल रूम और कैंटीन के अलावा ओवरब्रिज पार्किंग स्थल का निर्माण होना है। करीब 11 माह पहले निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। हालांकि, वर्तमान स्थिति यह है कि स्टेशन परिसर पर टिकट खिड़की और अधिकारियों और स्टाफ के लिए मीटिंग हॉल का निर्माण ही हो सका है। जबकि, परिसर में जगह-जगह गड्ढा खोदाई का काम चल रहा है। ऐसे भी स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें बैठने के लिए जगह भी नहीं मिल पाती। वहीं, जिस धीमी गति से यह काम चल रहा है, उससे साफ है कि तय समयावधि तक निर्माण कार्य नहीं हो सकेगा। जबकि, हर रोज यहां आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

वेटिंग हाॅल अधूरा तो प्लेटफार्म पर भी शुरू नहीं हुआ काम
11 माह पहले जिस तीव्र गति से स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ शुरू हुई थी, उसे देखकर लग रहा था कि समय रहते काम पूरा हो जाएगा। परिसर में बने वेटिंग हाॅल को तोड़ दिया गया। लेकिन, अभी तक उसका आधा भी निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों स्टेशन परिसर में खुले में या फिर टीन शेड के नीचे बैठना पड़ता है तो कई बार इधर-उधर भटकना पड़ता है। प्लेटफार्म पर टाइल्स, नए टीन शेड लगने के अलावा अन्य काम होने थे, लेकिन किसी कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है। उधर, मुरादाबाद की ओर नए फुट ओवरब्रिज के लिए कार्य भी अभी शुरू हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5.33 करोड़ का बजट होना है खर्च
अमरोहा स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्य पर 5.33 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। यहां आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल, शौचालय के निर्माण के साथ मुख्य गेट का सुंदरीकरण, चहारदीवारी निर्माण के साथ बाहर लाल पत्थर लगाया जाना है।

रोजाना 38 गाड़ियों का होता है ठहराव

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रोजाना 38 गाड़ियों का ठहराव होता है। यहां से यात्री स्थानीय और लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ते हैं। हाल ही में यहां से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत हुई है। इससे भी यात्री संख्या बढ़ी है।

- ले आउट में बदलाव होने के चलते कार्य में तेजी नहीं आ सकी है। हालांकि, लगातार कार्य चल रहा है। अमरोहा स्टेशन पर टिकट खिड़की के अलावा स्टाफ के लिए वार्तालाप हॉल तैयार हो चुका है। जल्द ही वेटिंग हाॅल भी तैयार हो जाएगा। अन्य कार्य भी लगातार चल रहे हैं। फरवरी 2025 तक सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। एजेंसी द्वारा कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। अनिल कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article