फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आखिरकार दारानगर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

आखिरकार दारानगर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sat, 25 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार दारानगर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
गजरौला। खादर में बसे गांव दारानगर में शुक्रवार को आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और मरीजों को दवाईयां वितरित की। वहीं लोगों चिकित्सीय परामर्श भी दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो सदस्यीय टीम दारानगर पहुंची। घर घर जाकर मरीजों का हाल जाना। साथ ही दवाईयां वितरित की गई। गौरतलब है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांव में बीमारी फैल गई है। गांव की सत्तर प्रतिशत आबादी बुखार उल्टी दस्त की चपेट में हैं। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। यूं तो विभाग गुरुवार को भी टीम भेजने की बात करता रहा लेकिन स्वास्थ्य कर्मी अपने धरना प्रदर्शन में उलझे रहे और गांव तक नहीं पहुंचे। मामला बढ़ता देख शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव पहुंचना पड़ा। बताया गया कि अधिकांश घरों तक टीम नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed