{"_id":"5b37d2f14f1c1bf96e8bafd2","slug":"71530385137-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में जनपद के भ्रष्ट व कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार करें अन्यथा उनको बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रमाण एकत्र करें। बैठक में प्रभारी निरीक्षक बछरायूं की शिकायत मुख्यमंत्री से किए जाने की बात कही गई। नगर के मुहल्ला गढ़ी में हुई एक बैठक में जिला महामंत्री शरद गर्ग ने कहा कि नौगांवा सादात के प्रभारी निरीक्षक की शह पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई प्रकरण में हुई कार्रवाई से अधिकारियों को सबक मिल गया है। कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बछरायूं पर रिश्वत लेकर घटनाओं का अल्पीकरण करने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसे सभी मामलों के सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। बैठक में गीतेश अग्रवाल, राजीव उपाध्याय, उमंग जैन, काविंद्र सिंह, सुबोध अग्रवाल मौजूद थे।