{"_id":"57a642f34f1c1b2f1a2b8c58","slug":"7-house-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में पक्का मकान धराशायी, सात दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में पक्का मकान धराशायी, सात दबे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rain
- फोटो : Bureau
लगातार बारिश के चलते आदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक पक्का मकान गिर गया। मलबे में दबकर एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया। जिसमें बाद सभी घायलों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती करा दिया है।
आदमपुर थाने की जल्लोपुर चौकी क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी छिद्दू व ब्रह्मपाल पुत्र रामकिशोर गांव में ही मजदूरी करते हैं। दोनों भाईयों का परिवार अलग-अलग रहता है। पक्के मकान के पीछे खाली जगह पड़ी हुई है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे परिवार के सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी मकान गिर गया। जिसमें रामवती पत्नी छिद्दू, ब्रजेश व सोनू पुत्र छिद्दू, आशीष पुत्र सोनू, शिवा पुत्र अनिल, रामप्यारी पत्नी ब्रह्मपाल और सुनीता पुत्री ब्रह्मपाल मलबे के नीचे दब गए।
धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सूचना मिले ही एसडीएम अशोक मौर्य, जल्लोपुर चौकी इंचार्ज और संबंधित लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने घायलों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने रामवती और ब्रजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
(बारिश से संबंधित खबरें पेज चार पर)