फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   7 corona positive

रिपोर्ट आने से पहले घर भेजे गए युवक के भाई समेत सात पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
7 corona positive
अमरोहा। जिले में कोरोना के सात केस और सामने आए हैं। मंगलवार को आई 68 सैंपलों की रिपोर्ट में दिल्ली से लौटे भाई-बहन समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा रिपोर्ट आने से पहले घर भेजे गए संक्रमित बारबर के भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सात पॉजिटिव केस सामने आने पर सेहत महकमे में हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमित दिल्ली और मुंबई से लौटने वाले हैं। संक्रमितों में छात्र, टेलर, राजमिस्त्री, बारबर और मजदूर शामिल हैं। सभी संक्रमितों को क्वारंटीन संटर से वैंक्टेश्वरा के विम्स हास्पिटल में भर्ती किया गया। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 68 पहुंच गई है। इसमें 33 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित का पता लगाने के लिए मंगलवार तक जिले से 1842 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1726 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। 1659 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। मंगलवार को 68 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में दिल्ली में पढ़ने वाले भाई बहन भी शामिल हैं। जबकि पांच के सैंपल दोबारा भेजे जाएंगे। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 68 हो गई है। जबकि 116 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज दिल्ली और मुंबई से लौटे हैं। दिल्ली में पढ़ने वाले भाई बहन, दर्जी, राजमिस्त्री और बारबर शामिल हैं। सभी लोग एक सप्ताह के भीतर अमरोहा पहुंचे थे। सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इसमें एक संक्रमित पुणे से लौटे बारबर का भाई है। वह भी डेढ़ महीने पहले मुंबई से घर लौटा था।
विज्ञापन

भाई को मिली स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की सजा
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से 19 घंटे परिवार के साथ रहे बारबर के संपर्क में आने से उसका भाई कोरोना संक्रमित हो गया है। वह डेढ़ महीने पहले मुंबई से लौटा था। लेकिन पुणे से लौटे उसके बारबर भाई को स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट आने से पहले ही शुक्रवार को घर भेज दिया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद बारबर के परिवार के दस लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इसमें छह माह के मासूम समेत नौ सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जबकि उसका भाई संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed