फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   66 contenders for the post of BJP district president

Amroha News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 66 दावेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
66 contenders for the post of BJP district president
अमरोहा। भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए 66 पदाधिकारियों ने दावेदारी पेश की है। इनमें वर्तमान और तीन पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। इतना ही नहीं दो महिला पदाधिकारियों ने भी चुनाव अधिकारी के सामने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिला कार्यालय पर चहल-पहल रही। दिनभर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने चहेते दावेदारों के साथ डटे रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पिछले चुनाव में करीब दस पदाधिकारियों ने दावेदारी पेश की थी। जिसमें उदयगिरि गोस्वामी को जिलाध्यक्ष चुना गया था। उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। अब जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए संगठन ने दावेदारों से आवेदन मांगे थे। बुधवार को जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, जिला चुनाव अधिकारी बहोरन लाल मौर्य और जिला प्रभारी सतपाल सिंह माैजूद रहे। जिला सह चुनाव अधिकारी के रूप में चंद्रपाल खड़गवंशी और ईश्वर चंद्र गुर्जर भी रहे। इस दौरान चुनाव कमेटी के सामने पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, बृजेश चौधरी, ऋषिपाल नगर, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री राजीव चौहान, नौगांवा सादात विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी युद्धवीर सिंह, अमरोहा विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी राम सिंह सैनी, वर्तमान जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल, चौधरी भूप सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा सतीश अग्रवाल, चौधरी अतुल सिंह, कैलाश त्यागी, चंद्रभान भाटी, राकेश वर्मा, जसवंत गुर्जर, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनीता सैनी, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शशि चौहान, हरज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह, पूरन सिंह सैनी समेत 66 पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए दावेदारी पेश की। इस दौरान नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
---------
ये 11 जनप्रतिनिधि देंगे सहमति
भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी किसी मिलेगी, यह 11 जनप्रतिनिधि तय करेंगे। इसमें सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, मंडी धनौरा विधानसभा सीट से विधायक राजीव तरारा और हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, अमरोहा विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे राम सिंह सैनी, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, हसनपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी, गजरौला नगर पालिका अध्यक्ष अंगूरी देवी, धनौरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल शामिल हैं। सभी प्रतिनिधि नामांकन प्रक्रिया के दौरान भी मौजूद रहे।

--------------------
चंद्रपाल सिंह ने किया नामांकन
बछरायूं। कस्बा निवासी व भाजपा नेता चंद्रपाल सिंह ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। वह कार्यकर्ताओं के साथ अमरोहा गए। अमरोहा रवाना होने से पहले चंद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। वह अपने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराएंगे। अनुसूचित जाति के चंद्रपाल सिंह भाजपा से कई दशक से जुड़े हैं। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed