{"_id":"5b9c05db867a557f6661f8c9","slug":"61536951771-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ने पर व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ने पर व्यापारियों का हंगामा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर जुर्माने की रसीद काटने पर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे व्यापारियों की टीम से काफी बहस हुई। व्यापारी पॉलिथीन को 50 माइक्रोन से अधिक बता रहे थे। बहस के बाद जुर्माना पांच हजार से कम कर दो हजार रुपये किया गया। तहसीलदार ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री व प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल ने भी व्यापारियों से पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने की चेतावनी दी है।
तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका, पूर्ति निरीक्षक आदि की टीम नगर में पॉलिथीन की धरपकड़ के लिए दुकान-दुकान जाकर चेकिंग कर रही थी। अग्रसेन बाजार में एक दुकानदार के यहां काफी मात्रा में पॉलिथीन मिलने पर टीम ने जब्त कर पांच हजार रुपये की रसीद काट दी। इस पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर व्यापार संगठन के पदाधिकारी भी आ गए। काफी बहस के बाद जुर्माना दो हजार रुपये किया गया। तहसीलदार का कहना था कि किसी को भी पॉलिथीन की बिक्री नहीं करने दी जाएगी।