फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   60 thousand rupees cheated in the name of job

Amroha News: नौकरी के नाम पर ठगे 60 हजार, एएसपी से लगाई गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees cheated in the name of job
अमरोहा। युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर साठ हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के साथ थाने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी के साथ सिपाही ने अभद्रता की। एएसपी को शिकायती पत्र देकर पीड़ित ने आरोपी व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना रजबपुर क्षेत्र के एक कस्बे का निवासी संजय पकौड़ी का ठेला लगाता है। उसका आरोप है कि गांव के ही युवक ने उससे नौकरी लगवाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसों का तकाजा किया। अधिक कहने पर उसने उसे फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। जब उसने मौके पर जाकर जानकारी तो पता चला कि उसका नियुक्तिपत्र फर्जी है। उसने शिकायत की तो आरोपी ने एक सिपाही का नाम लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। बीच बचाव कराने हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी कपिल शर्मा आए। वे पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तो सिपाही ने उन्हें भी धमकी देकर भगा दिया। थाना पुलिस ने भी कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन

परेशान होकर संजय और कपिल ने मामले की शिकायत एएसपी राजीव कुमार सिंह से की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed