फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   बर्फीली हवाओं ने ढहाया सितम, ठिठुरे लोग

बर्फीली हवाओं ने ढहाया सितम, ठिठुरे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने ढहाया सितम, ठिठुरे लोग
अमरोहा। पिछले तीन दिन से बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। आसमान में बादल छाने से गलन बढ़ गई है। घरों से निकलना दूभर हो गया है। एकदम से बढ़ी ठंड में चौक चौराहों पर लोग अलाव जलाते नजर आए। हालांकि तीन दोपहर दो बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली। पहाड़ों की ठंडी हवाओं ने पूरे दिन लोगों को हलकान किया। फरवरी माह के पहले पखवाड़े में लगातार पड़ रही ठंड ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात-दिन बर्फीली हवाएं कहर बरपा रही हैं। रविवार को सुबह में कोहरे के साथ आसमान में बदली छाई रही। कोहरा तो छट गया लेकिन आसमान में बादल डटे रहे। यही वजह है कि दिन में लोग ठंड से कांपते नजर आए। पछुआ हवाएं लगातार गलन को बढ़ा रही हैं। इतना ही नहीं सर्द रातें जानवरों पर भारी पड़ रही है। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप निकलते ही लोग घरों के बाहर आ गए। बच्चों और बुजुर्गो को धूप का आनंद लिया। हालांकि ठंडी हवाओं से धूप का असर बेअसर रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रात और दिन में तापमान स्थिर बना रहा। दिनभर सड़कें पूरी तरह से सूनी रही। मौसम वैज्ञानिकों आगले चौबीस घंटे तक मौसम कोई बदलाव नहीं होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed