फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पूठ-पौरारा मेले का शुभारंभ आज, तैयारियां मुकम्मल

पूठ-पौरारा मेले का शुभारंभ आज, तैयारियां मुकम्मल

Wed, 21 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पूठ-पौरारा मेले का शुभारंभ आज, तैयारियां मुकम्मल
हसनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर हसनपुर क्षेत्र में पूठ घाट और पौरारा घाट पर लगने वाले मेले का शुभारंभ आज किया जाएगा। विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेले का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार देरशाम को डीएम-एसपी ने स्थानीय अफसरों को साथ लेकर दोनों घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी हेमंत कुमार, पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, उपजिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी, सीओ अजय कुमार मंगलवार देरशाम को पौरारा घाट पहुंचे।
विज्ञापन

यहां जिलाधिकारी ने स्नान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पूरे किए जाने के निर्देश दिए। मेला स्थल व स्नानघाट पर साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी पूठ मेला स्थल पर पहुंचे। यहां भी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दोनों मेला स्थलों पर दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शिविर भी लगाए जा रहे हैं। बुधवार दोपहर को विधायक द्वारा दोनों धार्मिक स्थानों पर मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed