फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक से मिले

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक से मिले

Mon, 27 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक से मिले
चुचैला कलां। तीन दिन पहले कुआपूजन के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट कर तीन लोगों को घायल करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित पक्ष के साथ प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत यादव ने शीघ्र ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की शाम गांव निवासी भागेश के यहां कुआपूजन की रस्म चल रही थी। रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला फारूख अपने तीन-चार दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा। भागेश ने विरोध किया तो फारूख ने दोस्तों के संग हमला कर दिया। संघर्ष में सोनू, बिजेंद्र व ओमप्रकाश घायल हो गए थे। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनको परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। उनके अनुसार गांव में तनाव की स्थिति है। इस अवसर पर दुष्यंत सैनी, ओमप्रकाश, नीरज सैनी, महेंद्र, अनिल, सोमपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed