{"_id":"59385ac34f1c1b162d8b458b","slug":"51496865475-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत, किसानों के खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत, किसानों के खिल उठे चेहरे
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के खिल उठे चेहरे, फिर बारिश के आसार
- जिला कृषि अधिकारी बोले- दो-तीन दिन में फिर प्री मानसून बारिश हो सकती है
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। बीती रात के बाद बुधवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि, बारिश से जहां फसलों को लाभ होगा, वहीं धान की बोवाई के लिए तैयारियां भी शुरू हो सकेंगी। सिंचाई का खर्च भी बचेगा। इधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, दो-तीन दिन में फिर प्री मानसून बारिश हो सकती है।
प्रगतिशील किसान राजपाल सिंह का कहना है कि, किसानों ने जो नर्सरी डाली है। उसको लाभ मिलेगा, गन्ने की सिंचाई बचेगी। खाली खेतों में नमी आने से जोताई शुरू हो पाएगी। जयकीरत का कहना है कि, बारिश से फसलों को लाभ मिलेगा। धूल मिट्टी धुल गई है, इससे फायदा होगी। सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, जिला कृषि अधिकारी चरन सिंह ने बताया कि दो तीन दिन में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। धान की नर्सरी डालने का पीक समय शुरू हो गया है। क्षेत्र में धान की नर्सरी डालने का कार्य चल रहा है। बीस जून के बाद क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो कर पूरी जुलाई तक चलेगा। बीस से 21 दिन की पौध होने पर किसान धान की रोपाई करें, इससे अधिक पैदावार ले सकेंगे।