{"_id":"67a90ef26a0b9bc03d0c2273","slug":"50-thousand-people-cheated-on-the-pretext-of-selling-bike-online-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133984-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ऑनलाइन बाइक बेचने का झांसा देकर 50 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ऑनलाइन बाइक बेचने का झांसा देकर 50 हजार ठगे
Mon, 10 Feb 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मोबाइल एप पर बुलेट बाइक बेचने का झांसा देकर साइबर ठग ने गांव बहापुर निवासी प्रदीप कुमार से 50 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने फिर से पांच हजार रुपये की मांग की तो उसे ठगी का अहसास हुआ। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैदनगली थानाक्षेत्र के बहापुर गांव में प्रदीप कुमार को बुलेट बाइक खरीदनी थी। उन्होंने मोबाइल एप पर सर्च किया तो उनका संपर्क एक व्यक्ति से हुआ। प्रदीप कुमार ने बाइक बेचने का दावा करने वाले व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया तो उसने खुद को फौजी बताते हुए बाघा बॉर्डर पर तैनाती बताई। उसने तुरंत ही बाइक के फोटो प्रदीप कुमार के व्हाट्सएप पर भेज दिए। दोनों के बीच बाइक का सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया। ऑनलाइन भुगतान मिलने के बाद ही साइबर ठग ने बाइक भेजने की बात कही। प्रदीन ने ठग के बताए हुए बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि बाइक बेचने का झांसा देने वाला व्यक्ति पांच हजार रुपये की ओर मांग कर रहा है। प्रदीप कुमार ने और रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपी नंबर बदलकर डिमांड कर रहा है। साथ ही रुपये न देने पर कार्रवाई करने और बाइक नहीं देने की धमकी दी है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर प्रदीप कुमार ने एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।