फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50 mm of rain, five-year record broken

50 मिमी हुई बारिश, पांच साल का रिकॉर्ड टूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
50 mm of rain, five-year record broken
अमरोहा में बारिश के बाद मुख्य बाजार की सड़क पर जलभराव। - फोटो : JPNAGAR
आठ घंटे में हुई 50 मिमी बारिश
विज्ञापन

- वर्ष 2016 से अब तक अक्तूबर माह में नहीं हुई इतनी बारिश, अगले तीन दिन बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा/मंडी धनौरा। रविवार को करीब आठ घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। करीब 50 एमएम बारिश हुई है। वर्ष 2016 से अब तक अक्तूबर माह में इतनी बारिश नहीं हुई है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन तक तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया रविवार को हुई बेमौसम बारिश फसलों के लिए बेहद नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक अक्तूबर महीने में इतनी बारिश नहीं हुई थी। जबकि वर्ष 2017 में 0.33 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद वर्ष 2018, 2019 और 2020 में भी बरसात नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन दिन तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस बेमौसम बारिश से सब्जी की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। नुकसान को कम करने के लिए किसान खेतों में भरे पानी को निकाल दें। क्योंकि, लगातार खेत में पानी भरा रहने से पौधे की जड़ गल सकती है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के गांव लाडनपुर, मलकपुर, भूतपुरा, आजमपुर, आशिकपुरा, शेरपुर, चांदरा फार्म, रमपुरा खादर, इब्राहीमपुर, आशुवाला आदि गांवों में बड़े पैमाने पर धान की फसल की बुवाई की जाती है। कुछ किसानों के खेतों में धान की फसल खड़ी है। वहीं, कुछ ने सूखने के लिए धान की फसल को कटवाकर खेत में छोड़ दी है। रविवार को हुई बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है। धान के बड़े उत्पादक श्रम सिंह, किसान गुरविंदर व कश्मीर सिंह का कहना है कि धान की फसल खेत में कटी पड़ी है। वहीं, दूसरी ओर आलू की अगैती फसल को भी बारिश से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed