फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50 labour sent to home

मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने की सूचना पर दौड़े अफसर, 50 मजदूरों को कराया मुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
50 labour sent to home
अमरोहा। ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना पुलिस और लेबर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। यहां जांच पड़ताल की। मजदूर बोले, वह स्वेच्छा से काम कर रहे हैं। हालांकि मजदूरों के 15 परिवारों के 50 लोगों को उनके घर भिजवा दिया गया है। सभी मजदूर संभल और आदमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। फिलहाल, मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सिरसा खुमार में ईंट भट्ठे का है। एक ठेकेदार ने यहां पर काम करने के लिए संभल और आदमपुर थानाक्षेत्र के मजदूर ईंट पाथने और अन्य कार्य के लिए लगाए थे। थाना पुलिस को सूचना मिली की थी कि ठेकेदार ने भट्ठा मालिकों से पांच लाख रुपये ले लिए और अब मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। पुलिस ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग से की। मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आते ही प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। बुधवार की देर शाम लेबर इंस्पेक्टर संजय कुमार और देहात थाना एसओ सुरेश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां मजदूरों से पूछताछ की। जिसमें मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने का आरोप झूठा पाया गया। मजदूरों ने अपनी स्वेच्छा से काम करने की सहमति जताई। लेकिन, प्रकरण को गंभीरता से लेकर अधिकारियों ने सभी मजदूरों को उनके घर भेज दिया है।
विज्ञापन

लेबर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि भट्टे पर करीब 15 परिवारों के 50 लोग मौजूद थे। सभी से पूछताछ करने के बाद वाहनों की व्यवस्था कर उनके घर भेज दिया गया है। सभी मजदूर संभल और आदमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने का आरोप झूठा मिला है। लिहाजा, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed