फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50 divers will protect the devotees in Tigri Ganga fair

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे 50 गोताखोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
50 divers will protect the devotees in Tigri Ganga fair
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की जल में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। स्नान घाटों के आस पास गोताखोर व पुलिसकर्मी नाव और स्टीमर पर तैनात रहेंगे। मेले में 25 नाव, पांच स्टीमर व 50 गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। वह 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे लगने वाले तिगरी गंगा मेले में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। स्नान के दौरान डूबने की आशंका बनी रहती है। गंगा जल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला के दौरान गंगा में 25 नाव, पांच स्टीमर हर समय मुस्तैद रहेंगी। जिन पर जल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा 50 गोताखोर 24 घंटे मेले में तैनात रहेंगे। जिससे किसी श्रद्धालु के डूबने की आशंका या जल में बह जाने की जानकारी मिलने पर उसे तुरंत बचाया जा सके। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मेले में 25 नाव, पांच स्टीमर पर जल पुलिस व पीएसी जवान तैनात रहेंगे। साथ ही 50 गोताखोर भी 24 घंटे घाटों पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed