{"_id":"651c72fefd34859e9f05f207","slug":"49-thousand-rupees-looted-from-retired-employee-of-gst-department-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-6060-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जीएसटी विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 49 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जीएसटी विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 49 हजार लूटे
Wed, 04 Oct 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। बाइक सवार बदमाशों ने जीएसटी विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 49 हजार रुपये लूट लिए। उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। जिससे वह चोटिल हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।
नौगांवा थानाक्षेत्र के यूसुफपुर गांव के रहने वाले सूरज सिंह जीएसटी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वर्तमान में वह खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप के मुताबिक मंगलवार की सुबह नौगांवा सादात स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये 49 हजार रुपये निकालने गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे वह घर लौट रहे थे। इस दौरान वह स्कूटी पर सवार थे। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आ गए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। बाद में बदमाश 49 हजार रुपये लूटकर नौगांवा सादात की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को तलाश किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है।