{"_id":"660da6da0e64f663c6092874","slug":"48-polling-personnel-remained-absent-from-election-training-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-116578-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चुनाव प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 48 मतदान कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चुनाव प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 48 मतदान कार्मिक
विज्ञापन
अमरोहा। चुनाव को लेकर बुधवार से लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पहले दिन 48 कार्मिकों के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं आज बृहस्पतिवार को होने वाले प्रशिक्षण में यदि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रशिक्षण में चुनाव के संबंध में बारीकियां बताईं।
जोया रोड स्थित लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में चुनाव में ड्यूटी करने वाले पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को पहले ही दिन 48 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद रहे। जिसको लेकर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों को एक मौका दिया जाए। चार व पांच अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण में उनके अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की जाए।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। पहली पाली में सुबह नौ बजे से साढ़े बारह बजे व दूसरी पाली दोपहर डेढ़ बजे से पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मियों को ईडीसी से मतदान के करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह आदि भी मौजूद रहे।