फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   47.910 hectares of land freed from encroachment

Amroha News: अतिक्रमण से मुक्त कराई 47.910 हेक्टेयर भूमि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
47.910 hectares of land freed from encroachment
गजरौला (अमरोहा)। एडीएम वित्त एवं राजस्व भगवान शरण व एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव ने धनौरा एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल साथ लेकर वन विभाग की 47.910 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। जेसीबी से वन विभाग के अफसरों सामने खाई खोदवाकर बताया कि अपनी भूमि पर कब्जा कर लें। इस भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त के लिए अभियान चलाया गया। जिसके लिए दोनों अफसरों के नेतृत्व में एसडीएम राजीव राज, एसडीएम न्यायिक चंद्रकांता, तहसीलदार भगत सिंह पुलिस बल और लेखपालों के साथ तिगरी के जंगल में पहुंचे।
विज्ञापन

वन विभाग के अफसरों को भी बुला लिया गया। उनके सामने भूमि की पैमाइश कराई गई। इस दौरान पाया गया कि तिगरी में मेला क्षेत्र और उसके आसपास वन विभाग की 47.910 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें अधिकांश पर गेहूं की फसल खड़ी थी। जिसे आसपास के किसानों ने अतिक्रमण कर उगा रखा था। प्रशासनिक अफसरों और तहसीलदार ने जेसीबी मंगाकर वन विभाग की भूमि की खुदाई कराई। अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद भूमि वन विभाग के अफसरों को बता दी गई कि यह उनकी है और अपनी भूमि को कब्जे में ले लें। वन विभाग ने अपनी भूमि को कब्जे में लिया। एडीएम ने बताया कि वन विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। जिस पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण कराया जाएगा। अतिक्रमण मुक्त के दौरान ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि यह उनकी भूमि है, जिसे जबरन वन विभाग की बताया जा रहा है। उन्होंने अपने कागजात भी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed