{"_id":"64419a74ea3441c6cf0c1f6f","slug":"443-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-126-candidates-for-the-post-of-president-and-1112-for-councilor-jpnagar-news-c-15-1-121834-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अध्यक्ष पद के लिए 126 और सभासद के लिए 1112 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 4.43 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अध्यक्ष पद के लिए 126 और सभासद के लिए 1112 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 4.43 लाख मतदाता
Fri, 21 Apr 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी नौ नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 126 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि सभासद पद के के लिए 1112 प्रत्याशी दंगल में शामिल हुए हैं। देखना है कि कौन चेयरमैन बनेगा और कौन सभासद। इसका फैसला 443184 मतदाता करेंगे। 13 मई को वोटों की गिनती के बाद किसी पर किसका कब्जा होगा ये साफ हो जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि जनपद में पांच नगरपालिका हसनपुर, गजरौला, धनौरा, बछरायूं, अमरोहा है। जबकि नगर पंचायत में जोया, उझारी, सैदनगली, नौगांवा सादात शामिल है। इन सभी निकायों के लिए 143 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। जिसमें 10 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए थे। कुल 133 प्रत्याशियों में से बृहस्पतिवार को सात ने नाम वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए कुल 126 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें अमरोहा नगर पालिका में 11, गजरौला में 9, धनौरा में 14, बछरायूं में 19, हसनपुर में 10, जोया में 14, उझारी में 13, सैदनगली में 23, नौगांवा सादात में 13 प्रत्याशी हैं। जबकि सभासद पद के लिए अमरोहा नगर पालिका में 245, गजरौला में 170, धनौरा में 103, बछरायूं में 151, हसनपुर में 140, जोया में 56, उझारी में 72, सैदनगली में 106 और नौगांवा सादात में 69 समेत कुल 1112 प्रत्याशी मैदान में है। इस सभी प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला 4 मई को 443184 मतदाता करेंगे। इनमें 212321 परुष और 230863 महिलाएं शामिल हैं।