फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Mon, 24 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला। नगर के हाईवे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजन शव थाने लेकर पहुंचे और डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद में बिना कार्रवाई के ही परिजन शव अपने साथ ले गए।

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अजदेव खानुपर निवासी परम सिंह की पैंतालीस वर्षीय पत्नी बोबी को पित की थैली में पथरी की परेशानी थी। कई माह से बीमार चल रही थी। बोबी का मायका गजरौला के मोहल्ला अंबेडकर नगर का था। वह एक माह पहले अपने मायके आई थी। भाई नरेश ने बोबी को हाईवे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां दस जुलाई को उसका ऑपरेशन हुआ था। लेकिन ऑपरेशन के बाद बोबी की हालत बिगड़ गई। 11 जुलाई को उसे मेरठ रेफर किया गया था। वहां कई दिन तक उपचार चलता रहा, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को बोबी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहां डाक्टरों द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन गलत तरीके से हुआ था, जिसकी वजह से मौत हुई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने गजरौला पहुंचकर अस्पताल के बाहर हंगामा किया, यहां किसी ने नहीं सुनी तो शव लेकर थाना गेट पर पहुंच गए और लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि बाद में बिना कार्रवाई के ही परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि परिजन बिना कार्रवाई के ही शव वापस ले गए। डाक्टर के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed