{"_id":"6823b6f00e9d342b9805c8e6","slug":"40-kg-of-illegal-meat-recovered-from-two-bike-riders-case-registered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139865-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइक सवार दो युवकों से 40 किलो अवैध मांस बरामद, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइक सवार दो युवकों से 40 किलो अवैध मांस बरामद, केस
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 40 किलो भैंस के अवैध मांस व अवशेष के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह थाने में तैनात दरोगा सुभाष बालियान टीम के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। सूचना पर बीलना नहर पुल की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी में बाइक पर रखे एक बोरे से मांस व पशु के अवशेष बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमन व मुजम्मिल निवासी मोहल्ला बुद्ध बाजार बताया।
पूछताछ में बताया कि यह मांस भैंस का है, जिसका अवैध तरीके से कटान किया गया है। मांस को सस्ते दामों में खरीदने के बाद मुस्लिम बस्तियों में घूमकर बेच देते हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया। इसके बाद आरोपी अमन व मुजम्मिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।