फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   40 crore rupees sugarcane arrears payment to wave sugar mill farmers

Amroha News: वेव शुगर मिल किसानों का 40 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया भुगतान

Mon, 07 Aug 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
40 crore rupees sugarcane arrears payment to wave sugar mill farmers
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पेराई सत्र बंद होने के करीब चार माह बाद भी वेव इंडस्ट्रीज गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया है। किसानों का करीब 40 करोड़ रुपया मिल प्रबंधन पर बकाया है। भुगतान नहीं मिलने की वजह से किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। हालांकि मिल प्रबंधन का कहना है कि किसानों का भुगतान लगातार किया जा रहा है। शीघ्र ही सम्पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वेव इंडस्ट्रीज ने बीते पेराई सत्र में एक करोड़ 63 लाख क्विंतल गन्ने की पेराई की थी। जिसका कुल मूल्य करीब 564 करोड़ रुपये था। अभी भी वेव इंडस्ट्रीज पर किसानों का 40 करोड़ रुपया बकाया है। वेव इंडस्ट्रीज ने 23 अप्रैल को पेराई सत्र के समापन की घोषणा कर दी थी। पेराई सत्र समाप्त होने के साढ़े तीन माह बाद भी किसानों को उनका पूरा पैसा नहीं मिला है। तमाम किसान संगठन चीनी मिल से सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि चीनी मिल से भुगतान नहीं मिलने की वजह से उनको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव यतेंद्र हल्दिया का कहना था कि मिल प्रबंधन से लगातार अपडेट ली जा रही है। अगस्त के महीने में ही किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हो जाएगा। वही वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह का कहना था कि किसानों के भुगतान के लिए मिल प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। शीघ्र ही किसानों का बकाया भुगतान बैंकों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान पाई पाई को परेशान है। मिल बंद हुए तीन माह से अधिक हो गए हैं। मिल प्रबंधन को तत्काल किसानों का भुगतान करना चाहिए। -डूंगर सिंह मंडलाध्यक्ष भाकियू असली
विज्ञापन
विज्ञापन

वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंधन को नियमानुसार आपूर्ति के 14 दिन बाद मय ब्याज के भुगतान करना चाहिए। गन्ना उत्पादक पहले से ही परेशान हैं। मिल प्रबंधन को किसानों की चिंता नहीं है। -सुमित नागर राष्ट्रीय सचिव भाकियू लोकशक्ति
क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई है। किसान गन्ना भुगतान नहीं मिलने से और अधिक परेशान हैं। वेव इंडस्ट्रीज को एकमुश्त भुगतान करना चाहिए। -सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष भाकियू शंकर

वेव इंडस्ट्रीज को किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करना चाहिए। किसान प्रकृति की मार भी झेल रहा है। -गुरमीत सिंह, युवा प्रदेश महासचिव भाकियू टिकैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed