{"_id":"56f2eb9e4f1c1b9b65f14d2c","slug":"4-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से चार की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला अमरोहा
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा-कांठ मार्ग पर पैगंबरपुर के पास मोड़ पर बुधवार रात एक डीसीएम ने एक बाइक को टक्कर मार दी, तभी पीछे से आ रही एक और बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार छह लोग जख्मी हो गए। इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीबड़ा निवासी मोनू (17)पुत्र बलबीर अपनी बहन सोनिया (20)और सुमित (20)पुत्र कल्लन निवासी छज्जानंगला थाना छजलैट के साथ बुधवार को अमरोहा से होली का सामान खरीदकर लौट रहा था। अमरोहा-कांठ मार्ग पर पैगंबरपुर के पास मोड़ पर तकरीबन साढे़ आठ बजे एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान कांठ से दो साथियों मुकेश निवासी मोती नगर अमरोहा और एक नौकर शाहिद कयाम (22) पुत्र कयामुद्दीन निवासी छपरा बिहार को साथ लेकर लौट रहे सचिन यादव निवासी मोतीनगर (अमरोहा) की बाइक भी टकरा गई। इसमें ये तीनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचनापर पहुंची पुलिस सुमित, सचिन और एक अन्य को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर मौके पर पहुंचे परिजन सोनिया, मोनू को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर मोनू की भी मौत हो गई। कांठ के चौकी प्रभारी उमरी चौराहा उमेश चंद्र यादव ने बताया कि, सड़क दुर्घटना में चार की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को मुरादाबाद के कॉस्मॉस में भर्ती कराया गया है। किसी भी ने हेलमेट नहीं लगाया था।