{"_id":"6660e4bbb29033b93f07f904","slug":"36-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-targets-given-to-departments-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-119846-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में रोपे जाएंगे 36 लाख पौधे, विभागों को दिए लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में रोपे जाएंगे 36 लाख पौधे, विभागों को दिए लक्ष्य
विज्ञापन
अमरोहा। विश्व पर्यावरण के मद्देनजर पौधे रोपने की शुरुआत हो गई। इसके तहत जिले को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से इस बार 36 लाख 68 हजार 840 पौधे रोपे जाएंगे। कई विभागों के साथ मिलकर इस लक्ष्य का पूरा करने के लिए 20 नर्सरी में अलग-अलग किस्म के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। विशेष अभियान में पौधों को विभिन्न स्थानों पर रोपा जाएगा। इसमें सागौन, शीशम, अर्जुन, अमरूद व आम आदि के पौधे शामिल हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण करता है। जून व जुलाई माह में चलने वाले इस विशेष अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। समय पर पौधे तैयार करने की तैयारी की गई थी। उनकी गुणवत्ता ठीक रहे इसका पर खास ध्यान दिया जा रहा है। पौधे ऐसे हों जिनका लाभ आम लोगों को मिल सके, इस पर भी फोकस किया जा रहा है। वन विभाग ने तय किया है कि विशेष वन क्षेत्र, ग्राम समाज की भूमि, अन्य सार्वजनिक स्थल तथा राजकीय कार्यालयों व अन्य राजकीय संस्थानों के परिसर में पौधरोपण कराया जाएगा। विभाग की तैयारी यह है कि पौधरोपण के साथ ही उसकी सुरक्षा का भी पूरा प्रबंध किया जाए। पौधे लगाने के बाद उन्हें पशुओं से बचाने का प्रबंध होगा तो वहीं पानी उपलब्धता की जिम्मेदारी भी की जाएगी।
विभागवार तय हुआ लक्ष्य
आगामी दिनों में चलने वाले विशेष अभियान में 3668440 पौधे वन विभाग लगाएगा। इसके लिए हर विभाग को लक्ष्य दिया गया है। साथ ही तय लक्ष्य के अनुसार ही उन्हें पौधे लगाने होंगे। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि विभाग वार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौध लगभग तैयार कर ली गई हैं। जल्द ही विभागों को पौधे दिए जाएंगे।