फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   34100quantal wheats on purchasing center

गेहू: 34 हजार क्विंटल के उठान का इंतजार, 14 करोड़ से अधिक बकाया00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
34100quantal wheats on purchasing center
अमरोहा। गेहूं खरीद में तेजी लाने और किसानों की सहूलियत के लिए प्रशासनिक तंत्र ने रणनीति बनाई है। फिलहाल किसानों का 14.72 करोड़ रुपये बकाया है। किसान नेताओं ने भुगतान कराने की मांग की है। इसके अलावा 34,100 क्विंटल गेहूं क्रय केंद्रों पर है। उठान में तेजी नहीं आई तो बारिश में क्रय केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण गेहूं भीग सकता है। गेहूं को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम भेजा जाना है।
विज्ञापन

जिले में 3,47,940 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। फिलहाल सात क्रय केंद्रों में गेहूं खरीद हो रही है। गुरुवार को गेहूं की खरीद जारी रही। किसानों को राहत देते हुए प्रशासन ने अब 22 जून तक गेहूं खरीद होना तय किया है। गेहूं का उठान दोबारा सुस्त हो गया है। कुल 3,13,830 क्विंटल गेहूं का उठान भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में हुआ है। इसके अलावा 68.71 करोड़ के सापेक्ष 53.99 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। अभी 14.72 करोड़ रुपये बकाया है। किसान नेताओं का दावा है कि गेहूं खरीद और भुगतान में ढिलाई बरती जा रही है। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को एआर कोऑपरेटिव को तलब किया। उन्हें गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed