फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3.41 lakh answer sheets reached the district for board exams

Amroha News: बोर्ड परीक्षा के जिले में पहुंचीं 3.41 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 10 Jan 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
3.41 lakh answer sheets reached the district for board exams
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां हर स्तर पर पूरा करने की कवायद तेजी से चल रही है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए बोर्ड से शिक्षकों का डाटा भी मांगा गया है। वहीं, अब परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली उत्तर पुस्तिकाएं भी जिले में पहुंच गई हैं। बोर्ड से 3.41 लाख उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर सुरक्षित रखवाई गई हैं। जल्द ही उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्राें पर भिजवाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की ओर से लिखित और प्रायोगात्मक परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षाएं जहां 24 फरवरी से शुरू होंगी, वहीं प्रायोगात्मक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी के बीच संपन्न होंगी। इसको लेकर बोर्ड पिछले काफी समय से तैयारियों को दुरुस्त करने में लगा है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों समेत सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। साथ ही केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षक भी 50 फीसदी बाहरी होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए अब जिले में उत्तर पुस्तिकाएं भी पहुंच चुकी हैं। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 3.41 लाख उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए स्टोर रूम में सुरक्षित रखवाई हैं। प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को शीघ्र ही सभी केंद्रों पर भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

71 केंद्रों पर होगी परीक्षा
पिछली बार जहां 79 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था, वहीं इस बार जिले में 71 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 51049 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 26069 व इंटर में 24980 परीक्षार्थी शामिल हैं।
----

बोर्ड ने मांगा शिक्षकों का विवरण
परीक्षा में ड्यूटी लगाए जाने के लिए बोर्ड द्वारा शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। जिसमें प्रधानाचार्यों को विषयवार अपने-अपने विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा देना है। किसी भी तरह की गलत जानकारी देने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार हाेंगे।

----

कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा की निगरानी
परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी भी की जा रही है। जहां से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम पर प्रभारी की नियुक्ति भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article