फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रमजान के मद्देनजर एफडीए ने अभियान चलाकर दूध के सैंपल भरे

रमजान के मद्देनजर एफडीए ने अभियान चलाकर दूध के सैंपल भरे

Wed, 14 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
रमजान के मद्देनजर  एफडीए ने अभियान चलाकर दूध के सैंपल भरे
आधे रमजान बीते तब खाद्य विभाग ने जांच को भरे सैंपल
विज्ञापन


क्रासर-
दूध के सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है
छापामारी के दौरान गले सड़े फलों को नष्ट कराया

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रमजान के मद्देनजर छापामारी करते हुए दूध के चार सैंपल भरे। खास बात ये है कि रमजान के मद्देनजर सैंपल भरने की कार्रवाई आधे रमजान बीत जाने के बाद अमल में लाई गई है। जिसके प्रयोगशाला में भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट भी कम से कम दो महीने बाद आएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शहर के मोहल्ला बटवाल स्थित चौधरी डेयरी से एक दूध का सैंपल भरा। यहां के बाद नौगावां रोड स्थित अमर सिंह नाम के दूधिया से एक दूध का नमूना लिया। इसके बाद कैलसा बाईपास से रौनक अली दूधिया से दूध का नमूना भरा। नौगावां सादात मार्ग पर नवीन से एक दूध का नमूना लिया। अभियान के दौरान दूध के चार सैंपल लिए गए। चारों सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगाशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान मोहल्ला लकड़ा चौराहे पर गले सड़े, फटे फलों को नष्ट कराया गया। फल विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गई है यदि गले सड़े फटे हुए फल बेचे तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। मिठाई विक्रेताओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता के संबंधित पेम्फ्लेट वितरित किए। साथ ही दस्ताने और केप वितरित किए गए। टीम ने हसनपुर स्थित एक दुकान से नमकीन का भी सैंपल भरा। उक्त सैंपल को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। छापामार टीम में एफएसओ विजय कुमार, तन्मय अग्रहरि, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed