{"_id":"6053bb7c8ebc3e59144f1312","slug":"3026-elderly-and-frontline-workers-receive-corona-prevention-vaccine-jpnagar-news-mbd3834266187","type":"story","status":"publish","title_hn":"3026 बुजुर्ग और फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3026 बुजुर्ग और फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
कोरोना से बचाव का वैक्सिन लगवाने के बाद
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। टीकाकरण के चले गुरुवार को 7724 में से 3026 बुजुर्गों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। टीकाकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सदर एसडीएम और सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के चलते गुरुवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, रहरा, गजरौला, नौगांवा सादात समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 60 साल से अधिक और 45 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोगों को पहला टीका लगा। जबकि फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण रोजाना की तरह सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। बूथों पर पहुंचे बुजुर्गों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया और बाद में वैक्सीन लगवाई। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया की जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकृत 7724 लोगों को टीका लगाया जाना था। लेकिन कुल 3026 ही टीका लगवाने पहुंच सके हैं। टीका लगवाने वालों में 1292 बुजुर्ग और 1384 फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे। रविवार को छोड़कर सभी अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण जारी रहेगा। जबकि जनपद के आठ निजी अस्पतालों में 250 रुपये में टीका लगाया जा रहा है।
अब हर आशा पांच बुजुर्गों का करेंगी वैक्सीनेशन
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के टारगेट को पूरा करने के लिए अब आशाओं को लगाया गया है। हर आशा बहन को पांच-पांच बुजुर्गों के टीका लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1480 आशा बहने हैं। उन्हें 7400 का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधियों, पंचायत राज विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ की बेटी समेत दो कोरोना संक्रमित
जिले में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम है, लेकिन धीरे-धीरे पनप रहा है। पिछले दिनों में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी और पीडी कोरोना संक्रमित निकले थे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि बुधवार को सीडीओ की बेटी समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से घर से बाहर निकलें पर मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ सेनिटाइज करते रहने को कहा है।