फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30-bed ICU will soon be ready for the treatment of children

बच्चों के इलाज के लिए 30 बेड का आईसीयू जल्द होगा तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
30-bed ICU will soon be ready for the treatment of children
अमरोहा। कोरोना के तीसरे लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। पीडियाट्रिक वार्ड के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही 30 बेड का आईसीयू वार्ड तैयार हो जाएगा। यहां पर बच्चों के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था होगी। हालांकि विभाग का लक्ष्य 50 बेड का वार्ड बनाने का है। डीएम उमेश मिश्र ने शनिवार को निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जल्द ही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बाल संरक्षण आयोग ने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के बढ़ते खतरे से आगाह किया है। आयोग ने बच्चों के इलाज के लिए 50 बेड के आईसीयू वार्ड बनाने के निर्देश दिए है। सीएमओ ने सीएमएस से तैयारियों को अविलंब पूरा करने को कहा है। इस बीच तैयारी का जायजा लेने डीएम उमेश मिश्र शनिवार को दोपहर में जिला संयुक्त चिकित्सालय मेें पहुंचे। सीएमएस डॉ. एके गुप्त ने बताया कि 30 बेड की तैयारी आखिरी दौर में है। उन्होंने बच्चों के इलाज के लिए बनाए जा रहे पीडियाट्रिक आईसीयू कक्ष का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि सभी आईसीयू वार्ड मेें ऑक्सीजन की पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। इसके अलावा कोविड पॉजिटिव बच्चों के इलाज में सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि वार्ड में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, सफाई कर्मचारी को तैनात कर दें। इसके अलावा प्रशिक्षित कर दिया जाए ताकि इलाज के दौरान असुविधा नहीं हो। उन्हें यह जरूर बता दें कि क्या सावधानी बरतनी है। सीएमएस डॉ. एके गुप्त ने बताया कि तैयारी आखिरी दौर मेें है। जरुरत पड़ने पर पीडियाट्रिक वार्ड में बेड और बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed