{"_id":"6127f20c8ebc3e7a21130935","slug":"3-696-7-liters-of-oxygen-will-be-produced-every-minute-in-the-district-jpnagar-news-mbd400531453","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर मिनट होगा 3,696.7 लीटर ऑसीजन का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर मिनट होगा 3,696.7 लीटर ऑसीजन का उत्पादन
विज्ञापन
अमरोहा जिला अस्पताल में तैयार ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की राह रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। ऑक्सीजन की कमी को लेकर दूसरी लहर जैसे हालात न बनें, इसलिए के लिए जनपद में दस ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। लगभग सभी प्लांट बनकर तैयार भी हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन प्लांटों से हर मिनट 3,696.7 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। वहीं सीएचपी-पीएचसी पर कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। ऑक्सीजन की उपलब्धता तीसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त होगी।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर डेल्टा प्लस के नाम से पहचानी जा सकती है। क्योंकि दूसरी लहर की रफ्तार थमने के बाद कुछ लोग डेल्टा प्लस संक्रमण से ग्रस्त मिले थे। सेहत विभाग के विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर आशंका जताई है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। शासन के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। दूसरी लहर में संक्रमित की संख्या के आगे अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन कम पड़ गए थे। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। संभावित तीसरी लहर में ऐसे हालात पैदा न हो, इसके लिए जिले से लेकर शासन स्तर पर तैयारी चल रही है। जिले में दस ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि ऑसीजन प्लांट बनकर तैयार है। इन सभी प्लांटों से एक मिनट में 3,696.7 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इससे जिले में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए कंसंट्रेटर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
किस प्लांट की कितनी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता
प्लांट स्थल-----------------------क्षमता प्रति मिनट
वैंक्टेश्वर मेडिकल कालेज--------------90
गजरौली सीएचसी--------------------45
ग्लोकल हॉस्पिटल--------------------45
जिला अस्पताल----------------------666.7
जिला अस्पताल----------------------1000
ढबारसी सीएचसी--------------------250
जोया सीएचसी-----------------------300
बछरायूं सीएचसी--------------------1000
हसनपुर सीएचसी--------------------300