{"_id":"685afd13cb5e0ba5ce0f55b3","slug":"2591-lakh-rupees-looted-from-retired-employee-of-social-welfare-department-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142416-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 25.91 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 25.91 लाख रुपये हड़पे
Wed, 25 Jun 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रिश्तेदारों ने ही समाज कल्याण विभाग के रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को जमीन का कारोबार करने का झांसा देकर 25.91 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में न तो जमीन दिखाई और न रुपये वापस किए है। तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दंपती और उनकी बेटी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुबोध नगर निवासी बृजपाल त्यागी 31 जुलाई 2023 को समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से रिटायर्ड हुए थे। गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थानाक्षेत्र के छपरौला में मेट्रो रेल बिहार कॉलोनी निवासी उनकी भांजी हंसा, हंसा का पति विजेंदर त्यागी और उनकी बेटी खुशी 20 जुलाई 2023 को उनके घर आए थे।
तीनों ने जमीन के कारोबार में रुपये इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इस पर बृजपाल त्यागी ने 25.91 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। 2024 में होली के मौके पर बृजपाल ने उनके घर नोएडा जाकर प्रॉपर्टी देखने की बात कही, लेकिन सभी टालमटोल करने लगे। इसके बाद बृजपाल सिंह ने कई बार अपनी रकम मांग, लेकिन उन्होंने वापस नहीं की। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। बृजपाल ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने कोर्ट की शरण ली।