{"_id":"641df64f0640a718d50f7f25","slug":"25-people-illegally-occupied-27-and-a-half-bighas-of-enemy-property-jpnagar-news-c-15-1-95274-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 25 लोगों ने साढ़े 27 बीघा शत्रु संपत्ति पर किया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 25 लोगों ने साढ़े 27 बीघा शत्रु संपत्ति पर किया अवैध कब्जा
विज्ञापन
अमरोहा/नौगांवा सादात। अमरोहा शहर और नौगांवा सादात में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। कमिश्नर के आदेश पर जहां एडीएम शत्रु संपत्तियों की जांच कर रहे हैं। वही नौगांवा सादात में 25 लोगों द्वारा साढे 27 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी है। वहीं जमीन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपये आंकी गई है।
लेखपाल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक नौगांवा सादात बस्ती के रहने वाले मोहम्मद हैदर 1980 में पाकिस्तान चले गए थे। जबकि मोहम्मद हुसैन, यूसुफ हुसैन और यूनुस हुसैन 1947 में पाकिस्तान गए थे। मंजर रजा, नैय्यर रजा, इब्ने हैदर, ताहिरा खातून और अंसार हुसैन भी 1947 में पाकिस्तान गए थे । इन सभी की कुल 26 गाटे में साढ़े 27 बीघा जमीन थी। जिस पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। नौगांवा सादात एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई है। सभी शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भी शत्रु संपत्ति की तलाश की जा रही है।
इन लोगों ने किया अवैध कब्जा
लेखपाल की रिपोर्ट के मुताबिक शत्रु संपत्ति पर डॉ नसीम हैदर, अब्बास हैदर, अनवर, शमा निवासी मोहल्ला बगला, यहीं के रहने वाले महमूद हुसैन, युसूफ हुसैन, सरताज हैदर, रोशन अब्बास, फिरोज हैदर और मुनकी और समाना, शबीह जहरा, जिया अब्बास, जावेद अख्तर, मुस्तफा इमाम, कमर अब्बास, नजर अब्बास, अली,अब्बास, इमाम हैदर निवासी मोहल्ला कटकुई ने जमीन पर कब्जा कर रखा है।