फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30 percent voting in Amroha till 12 AM

अमरोहा में शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान, 12 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग

Sun, 26 Nov 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा Updated Sun, 26 Nov 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
30 percent voting in Amroha till 12 AM
डेमो - फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। रामपुर और अमरोहा जिले के वोटरों में उत्साह है। दोनों जिलों के 16 नगर निकायों के लिए वोटिंग चल रही है। सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो गया था। अमरोहा में सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी मतदान हो चुका था। वोटरों में उत्साह है और लगातार बूथों तक पहुंच रहे हैं। स्थानीय निकाय का चुनाव होने के नाते वोटिंग के प्रति झुकाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन भी मतदान व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। प्रशासनिक अमला सभी बूथों पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की खबर नहीं है। जिले के सभी निकायों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। 12 बजे तक 30 फीसदी मतदान हो चुका है।
विज्ञापन


वोटर लिस्ट में नाम न होने पर मतदाताओं का प्रदर्शन

अमरोहा जिले के नगर पालिका गजरौला में पियर्स चड्ढा मतदान केंद्र पर तमाम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को जब अपना नाम सूची में नहीं मिला तो उनका पारा चढ़ गया। गुस्साए महिला-पुरुषों ने बूथ के बाहर हंगामा कर दिया। सुरक्षा बलों ने उन्हें शांत कराया। नाराज मतदाताओं ने बूथ के बाहर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed