{"_id":"6632bc9a8c32e7197e015684","slug":"22-buses-will-go-for-the-third-fourth-phase-of-elections-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117894-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीसरे-चौथे चरण के चुनाव के लिए जाएंगी 22 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीसरे-चौथे चरण के चुनाव के लिए जाएंगी 22 बसें
Thu, 02 May 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को पांच मई के बाद बसों की और ज्यादा किल्लत झेलनी पड़ेगी। अमरोहा डिपो की बीस से अधिक बसें तीसरे और चौथे चरण का चुनाव कराने जाएंगी। वर्तमान में भी बसों की कमी है। क्योंकि पहले दूसरे चरण के चुनाव में गईं आठ बस लौटकर नहीं आई हैं। ऐसे स्थिति में यात्रियों को कई रूटों पर काफी इंतजार के बाद बसें मिल पा रही हैं।
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो के पास 82 बसों का बेड़ा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए अमरोहा डिपो से निगम की 15 बसों को सहारनपुर, सीतापुर, रायबरेली आदि जिलों में भेजा गया। जबकि 20 अनुबंधित बसों को बिजनौर भेजा गया था। इस दौरान बसों की गहराई किल्लत के बीच यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नूरपुर, बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद आदि लोकल रूट पर दिक्कत ज्यादा समस्या रही। समस्या से पार पाने की कोशिश के बीच हरिद्वार, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि लंबे रूट पर संचालित होने वाली निगम की बसों को लोकल मार्गों पर दौड़ाया गया। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए भी डिपो से रोडवेज की बसें गई थीं। जिसमें से 11 बसें वापस आ गई थीं, लेकिन आठ बसें दूसरे चरण का चुनाव कराकर वापस नहीं लौटीं हैं। जबकि तीसरे चरण के लिए 11 बसें पांच मई को डिपो से रवाना हो जाएंगी। इसके बाद चौथे चरण के चुनाव के लिए भी डिपो की 11 बसें जाएंगी।