{"_id":"5c59e785bdec224bc356eea3","slug":"21549395845-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षा कल से, नकलचियों पर खास नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षा कल से, नकलचियों पर खास नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। हाईस्कूल और इंटर की सालाना परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो रही है। प्रशासन और विभाग ने तैयारी कर ली है। अव्यवस्था मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। नकलचियों पर खास नजर रहेगी। किसी तरह के अप्रिय हालात से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। स्कूल के आसपास का एरिया प्रतिबंधित कर दिया गया है। सचल दल के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 72 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 52218 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें हाईस्कूल में 28159 और इंटर में 24059 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा दो पाली में होगी। किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। ये लोग परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचेंगे। उनके सामने प्रश्न पत्र का बंडल खोला जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं में प्रश्न पत्र का वितरण होगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर किसी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। केवल केंद्र व्यवस्थापक मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे।
यह है कंट्रोल रूम का नंबर
अमरोहा। जिले में परीक्षा के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 05922-259267 है। यह डीआईओएस कार्यालय में स्थित है। इसके लिए तीन शिफ्ट में तैनाती की गई है। यहां पर 24 घंटे शिकायत अथवा बोर्ड परीक्षा के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। शिकायतों को बकायदा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हाईस्कूल
संस्थागत-27891, व्यक्तिगत-268
इंटर मीडिएट:
संस्थागत-23226, व्यक्तिगत-833
- परीक्षा को लेकर तैयारी आखिरी दौर में है। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- रामाज्ञा कुमार, डीआईओएस