फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   जलस्तर बढ़ने से साधारण बाढ़ के हालात, खादर किसान बैचेन

जलस्तर बढ़ने से साधारण बाढ़ के हालात, खादर किसान बैचेन

Tue, 25 Jul 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से साधारण बाढ़ के हालात, खादर किसान बैचेन
200.50 गेज मीटर के पार पहुंचा जलस्तर, तटबंधन का कार्य जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
तीन दिन से लगातार बारिश से गंगा में फिर हलचल शुरू हो गई है। खादर के गांवों में इससे बेचैनी बढ़ती जा रही है। पहाड़ों में लगातार बारिश जारी है। मैदानी इलाकों में भी पिछले तीन दिन से अच्छी बारिश हो रही है। ऐसे में गंगा में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा भी रोजाना कुछ बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी बैराज से करीब 95 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर बढ़कर 200.50 गेज मीटर के पार पहुंच गया है। इससे ओसीता जग्देपुर के खेतों में पहले से भरा बाढ़ का पानी और बढ़ गया है। फसलों पर गहरा रहा संकट भी बढ़ गया।
रविवार को 90 हजार क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा गया था। इससे गंगा के जलस्तर में 10 सेमी इजाफा हुआ था। गंगा खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ती जा रही है। गंगा का जलस्तर बढ़कर 200.50 गेज मीटर के पार पहुंच गया है। गंगा तटों पर सामान्य बाढ़ के हालात बने हुए हैं। उधर, ओसीता जग्देपुर के जंगल में बोई गईं करीब एक हजार बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल में लहलहा रही फसलों में करीब सोलह दिन से बाढ़ का पानी भरा हुआ है। सोमवार को जलस्तर बढ़ने से खेतों में बाढ़ का पानी भी बढ़ गया। गन्ने की फसल पर इसका असर दिखाई देने लगा है। वह काली पड़ने लगी है। किसान बाढ़ के संकट से फसलों को बचाने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। खेतों से चारा लाने में अब भारी परेशानी हो चली है। जिन किसानों पर भैंसा बुग्गी है। वह तो खेतों से चारा लाने की हिम्मत जुटा रहे है, लेकिन जो छोटे किसान है जिन पर भैंसा बुग्गी या कोई अन्य साथ नहीं है। जो सिर पर ही चारे की गठरी रखकर लाते हैं, उन्हें ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सोमवार को भी हरिद्वार व बिजनौर बैराज से 95 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इसका असर मैदानी इलाकों में मंगलवार को दिखाई दे सकता है। रविवार को तिगरी में 200.40 व ब्रजघाट में 200.20 गेज मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। जबकि सोमवार को तिगरी में 200.50 व ब्रजघाट में 200.30 गेज मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल जलस्तर ब्रजघाट में खतरे के निशान 201.9 गेज मीटर और तिगरी में 202.5 गेज मीटर से नीचे ही है। लेकिन गंगा में बहाव तेज हो गया है। जिससे कटान की संभावना बढ़ गई है। बाढ़ खंड के अधिकारी इस दिशा में सतर्कता बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


- गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे तटों पर सामान्य बाढ़ के हालत बने हुए हैं। हरिद्वार व बिजनौर डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। हालांकि बाढ़ की स्थिति से निपटने को तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, जेई, बाढ़ चौकी तिगरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed