{"_id":"5c55f438bdec224bf101fa03","slug":"201549136952-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह ने पीया पानी, योगी ने खाई खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह ने पीया पानी, योगी ने खाई खिचड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गजरौला पहुंचे। दोनों नेताओं के लिए हेलीपैड स्थल जुबिलेंट के गेस्ट हाउस में खाने का इंतजाम किया गया था। उनके लिए कई व्यंजन बनाए गए थें लेकिन इन नेताओं ने खान-पान से परहेज किया। अलबत्तता योगी आदित्यनाथ ने मूंग के दाल की खिचड़ी खाई। जबकि शाह ने मंच पर पानी पीया।
गजरौला के रमाबाई डिग्री कॉलेज में पश्चिमी प्रदेश के 19 जिलों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन था। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित करना था। दोनों नेता हेलीकाप्टर से जुबिलेंट में उतरे। जहां गेस्ट हाउस में खाने का इंतजाम किया गया था। इन नेताओं के खान पान के लिए तैयारी की थी। उनके लिए ब्रोकली की सब्जी, जीरा युक्त चावल, खीरे का रायता, चावल, गाय के दूूध का कलाकंद, गाय के दूध की घी के अलावा अन्य पकवान तैयार किए गए थे। इसके अलावा खास तौर पर मूंग के दाल की खिचड़ी तैयार हुई थी। हिमालया ब्रांड का पीने का पानी भी मंगाया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ पहले पहुंचे। उन्होंने गेस्ट हाउस में कुछ देर आराम किया। इसके बाद मूंग के दाल की खिचड़ी को खाई। कुछ देर के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचें। हालांकि वह सीधे मंच के लिए योगी आदित्यनाथ के साथ रवाना हो गए। अध्यक्ष अमित शाह ने मंच पर स्टील के गिलास से पानी पीया।