फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कांवड यात्रा पर रोडवेज बस भी बदले रूट से चलेगी

कांवड यात्रा पर रोडवेज बस भी बदले रूट से चलेगी

Sun, 05 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
कांवड यात्रा पर रोडवेज बस भी बदले रूट से चलेगी
मंडी धनौरा। नौ अगस्त को शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर बिजनौर से अमरोहा में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों का भी रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्ग पर किसी भी वाहन को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने दी है। वह शनिवार को थाना दिवस में समस्याएं सुनने आए थे। उन्होंने पुलिस को कांवड़ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच निकलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़िये बिजनौर से अमरोहा में रसूलपुर पुलिस चौकी मार्ग से ही प्रवेश करते हैं। एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक से पुलिस पिकेट की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बिजनौर से आने वाली रोडवेज बसों का रूट भी डायवर्ट किया जा सकता है। सादे में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने व सेवा शिविरों में अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर के भीतर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांविड़यों का आवागमन शुरू
मंडी धनौरा। हरिद्वार से जल भरकर लाने वाले कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। जनपद बुलंदशहर व अलीगढ़ आदि के लोग कांवड़ भरकर इसी मार्ग से गुजरते हैं। जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के एक ग्रामीण द्वारा लाई गई कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। अनिल नामक इस कांवड़िए का कहना था कि भगवान भोलेनाथ की कृपा पूरी सृष्टि पर है। उनको प्रसन्न करने के लिए ही वह कांवड़ लाया है। कांवड़ को आकर्षक बनाने के पीछे लोगों का ध्यान आकर्षित करना ही उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed