फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 years imprisonment for raping a minor girl

Amroha News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a minor girl
अमरोहा। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने में से तीस हजार रुपये पीड़िता को देने होंगे। दोषी जमानत पर बाहर था। न्यायालय का फैसला आने के बाद उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ये घटना मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी 14 वर्ष से बेटी निजी कॉलेज में पढ़ाई के साथ कोचिंग भी करती है। 6 अप्रैल 2022 की सुबह छात्रा बिना बताए गायब हो गई थी। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया। छात्र को मेरठ जनपद के किठौर थानाक्षेत्र के सारंगपुर निवासी आमिर बहला-फुसला कर ले गया था। इस मामले में छात्र के बयानों के आधार पर पुलिस ने आमिर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में बढ़ोतरी की। बाद में पुलिस ने आरोप आमिर को गिरफ्तार न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम डॉ. कपिला राघव की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोग अभियोजक पैरवी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने मुकदमे में सुनवाई की। साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर आरोपी आमिर को दोषी करार दिया और 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed