फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 hour electricity

उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ने पर मुख्यालयों को 20 घंटे बिजली

Mon, 25 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 25 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
20 hour electricity
बिजली संकट
अमरोहा। मुरादाबाद मंडल के जिलों समेत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के पूरे क्षेत्र में जल्द ही लोगों को ओवरलोडिंग से बत्ती गुल होने, तार टूटने, अघोषित कटौती और ट्रिपिंग आदि समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इसके लिए 33केवीए के उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि होगी, पुराने तार बदले जाएंगे और नए-उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके बाद जिला मुख्यालयों पर 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। इसके लिए क्षेत्र में खर्च होने वाले 177 करोड़ में से 127 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो गए हैं। जुलाई तक क्षमतावृद्धि का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


यह बातें रविवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के तकनीकी निदेशक एके मित्तल ने प्रेसवार्ता में कही। वे डिडौली के डीएनएस में विद्युतकर्मियों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में उद्घाटन करने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले जिलों में 177 करोड़ रुपये की लागत से 38 कार्यों के जरिए विद्युत आपूर्ति की हालत सुधारी जाएगी। क्षमता वृद्धि और पुराने तार बदलने का काम शुरू हो गया है। जुलाई तक सारा कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसमेें से 127 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। 55 करोड़ रुपये मुरादाबाद मंडल के जिलों के हिस्से में आए हैं।


 क्षमता वृद्धि के बाद ग्रामीण इलाकों को 14 घंटे, तहसील स्तरीय शहरों में 16 घंटे और जिला मुख्यालय वाले शहरों को 20 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। 33केवीए के उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि हो जाने से ओवरलोड से छुटकारा मिलेगा। पुराने तार बदल जाने के बाद आए दिन तार टूटने के कारण होने वाली अघोषित कटौती से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed