फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 crore business done on Dhanteras in the district

जिले में धनतेरस पर हुआ 20 करोड़ का कारोबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
20 crore business done on Dhanteras in the district
20 crore business done on Dhanteras in the district - फोटो : GAJRAULA
दूसरे दिन भी धनतेरस जनपद में उत्साह से मनाया गया। घर भगवान धनवंतरि की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि मांगी। इससे पहले बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। शगुन के तौर पर लोगों ने धन की देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्तियों से लेकर बर्तनों और जरूरत के सामान की खरीदारी की गई। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर अमरोहा में करीब बीस करोड़ रुपये का शगुन हुआ है।
विज्ञापन

दिवाली से दो दिन पहले मनाए जाने वाला धनतेरस इस बार शनिवार और रविवार दो दिन जिलेभर में उत्साह से मनाया गया। सबसे पहले घरों में भगवान धनवंतरि की विधि-विधान से पूजा की गई और श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की। बाद में लोगों ने शगुन के प्रतीक बर्तनों की खरीद किया। सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन, जेवरातों की भी खूब खरीदारी हुई। शगुन के लिए चम्मच से लेकर बड़े बर्तनों की खरीदारी की गई। वहीं धनतेरस पर सराफा खासा गुलजार रहा। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर सोने चांदी के आभूषणों की जमकर बिक्री हुई। सराफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कुंवर विनित अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले बाजार अच्छा रहा है।
विज्ञापन

बाइक और कार बाजार में करोड़ों का कारोबार
धनतेरस पर बाइकों, कार, स्कूटर, स्कूटी की भी खूब बिक्री हुई। काफी दिनों से इस शुभ दिन का इंतजार कर रहे लोगों ने मनपसंद बाइक की खरीदारी की। इस बार बुलेट और बुलेट टाइप हैवी बाइकें खरीदने वालों में भी खासा जोश दिखा। कारोबारियों के मुताबिक पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा कारोबार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में वाहनों की रही नो-एंट्री
धनतेरस पर शहरी खरीदारों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों के लोग खरीदारी करने शहर में आए। जिसके कारण बाजार में खासी भीड़ रही। भीड़ के चलते वाहनों को बाजार में जाने से बाहर ही रोक दिया गया। कोट चौराहा से अंदर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई। पुलिस ने बाइक से लेकर रिक्शा तक को अंदर नहीं जाने दिया।

बर्तन कारोबार पर भी हुई धनवर्षा
बर्तन बाजार में भी खूब धनवर्षा हुई। इस वर्ष ग्राहकों में डिजाइनर बर्तनों की अधिक मांग रही। लोगों ने जमकर बर्तनों की खरीदारी की। बर्तन व्यापारी अनीस अ के मुताबिक इस वर्ष पिछले दो सालों के मुकाबले अच्छा व्यापार रहा है। जिलेभर में करीब धनतेरस पर बाजार में करीब छह करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed