{"_id":"619d4146b8d65a177c225cbe","slug":"20-378-candidates-will-give-teacher-eligibility-test-jpnagar-news-mbd410405683","type":"story","status":"publish","title_hn":"20,378 अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20,378 अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को होगा। इसके लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 20,378 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षक की मांग करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी से परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों की निगरानी होगी। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। ताकि नकल विहीन परीक्षा को सम्पन्न कराई जा सके।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए तैयारी आखिरी दौर में है। परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12 हजार अभ्यर्थी शामिल रहेंगे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 15 केंद्रों में कुल 8,378 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। स्कूलों में अभ्यर्थियों के बैठने का प्रबंध करने का निर्देश दिय गया है। सभी कमरे में सीसीटीवी लगाने होगे। इसके साथ ही पर्याप्त रोशन भी रखनी होगी। इसके अलावा प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक रहेंगे। हालांकि 30 अभ्यर्थी से कम संख्या होने पर भी दो लोगों की तैनाती जरुरी है, जो अनुभवी शिक्षक होंगे, लेकिन इनकी कमी पर डीआईओएस के अनुमोदन के बाद ही अन्य की तैनाती होगी।
कोषागार में रखेंगे प्रश्न पत्र का बंडल
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र के बंडल कोषागार के डबल लॉक में रखा जाएगा। इनकी बकायदा सुरक्षा होगी।
यह हैं परीक्षा केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, एमएस पब्लिक स्कूल धनौरा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरा, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, रमाबाई आंबेडकर राजकीय डिग्री कॉलेज गजरौला, एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता, हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी, आरके पब्लिक स्कूल, जीपीएस एकेडमी भजनपुरी, श्री मोती स्मृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अदलपुर और एएनडीपी इंटर कॉलेज बछरायूं शामिल है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर की परीक्षा 10 से दोपहर 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक