{"_id":"698ce259d1cbf89a9d0a5fb0","slug":"194-lakh-rupees-stolen-from-the-account-of-a-grocery-store-owner-report-filed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157331-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किराना स्टोर संचालक के खाते से 1.94 लाख उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किराना स्टोर संचालक के खाते से 1.94 लाख उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। साइबर ठगों ने किराना स्टोर संचालक के बैंक खाते से 1.94 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आदमपुर थानाक्षेत्र में ढबारसी निवासी आस मोहम्मद उर्फ नदीम का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि उसने दुकान पर ग्राहकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड स्कैनर लगा रखा है। जिसके माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन भुगतान करते हैं। पीड़ित के अनुसार आठ फरवरी की दोपहर बारह बजे उसके मोबाइल फोन पर अचानक बैंक खाते से पैसे कटने का संदेश मिला। यह देखकर आस मोहम्मद उर्फ नदीम घबरा गए। उन्होंने बताया कि खाते से 1.50 हजार रुपये निकलने कुछ ही देर बाद दूसरी बार 44 हजार रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ।
उन्होंने तत्काल अपने बैंक खाते की जानकारी चेक की तो पता चला कि कुल 1.94 हजार रुपये उनके खाते से कट चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसी को भी ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने स्वयं कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी नहीं किया है। इसके बावजूद खाते से इतनी बड़ी रकम निकल गई। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद