{"_id":"5b8452be42c792463d4ad638","slug":"191535398590-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी तक थाने के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी तक थाने के बाहर धरना
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां में बीते बृहस्पतिवार को कुआं पूजन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक धरना जारी रहेगा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से हमसाज है।
चुचैला कलां में भागेश के यहां कुआं पूजन की रस्म के दौरान डीजे बज रहा था। पड़ोस में रहने वाला फारूख अपने दोस्तों के साथ नाचने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर फारूख ने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। तीन लोग घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। रविवार को भी पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। सोमवार को पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत यादव का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।